लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि जनवरी 2022 से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 से बढ़ाकर 34 प्रतिशत दिया जायेगा। DA बढ़ने से 16 लाख राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों को वेतन भत्ते में लाभ मिलेगा।
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मार्च में बढ़ाया गया था। तब से ही UP के सरकारी कर्मचारी भी महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने कर्मचारियों का तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने का आदेश जारी किया। कर्मचारियों को जनवरी से जून तक के महंगाई भत्ते का एरियर भुगतान किया जाएगा। जबकि अगस्त में मिलने वाले जुलाई माह के वेतन में 34 प्रतिशत की दर से ही मिलेगा।
#UPCM @myogiadityanath ने राज्य कर्मचारियों के व्यापक हित का ध्यान रखते हुए दिनांक 01 जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है।@UPGovt @spgoyal @navneetsehgal3 @sanjaychapps1 pic.twitter.com/xlYRgghVSo
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) July 22, 2022