Headlines

प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के क्लियर पोस्टर गर्ल्स प्रियंका से ही मांग ली घूस

प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के क्लियर पोस्टर गर्ल्स प्रियंका से ही मांग ली घूस

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कैंपेन पोस्टर के कतार में सबसे आगे खड़ी महिला टिकट की रेस में पीछे छूट गई। कांग्रेस के शक्ति विधान महिला घोषणा पत्र की पोस्टर गर्ल डॉ. प्रियंका मौर्या ने आरोप लगाया है कि घूस न दे पाने की वजह से लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर रुद्र दमन सिंह को दे दिया गया। उन्होंने कहा कि घूस की रकम किसी और ने नहीं बल्कि प्रियंका गांधी के सचिव संदीप सिंह ने मांगी थी।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का अहम हिस्सा रहीं

UP कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. प्रियंका मौर्या लखनऊ की सरोजनीनगर सीट से टिकट की दावेदारी पेश कर रही थीं। प्रियंका गांधी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं कैंपेन का भी वो अहम किरदार रहीं। इतना ही नही कांग्रेस ने शक्ति विधान टाइटल के साथ जो महिला घोषणा पत्र जारी किया प्रियंका मौर्या उसकी पोस्टर गर्ल भी थीं। इसकी वजह से पूरी संभावना जताई जा रही थी कि उम्मीदवारों की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर होगा।

प्रियंका के सचिव ने फोन करवाकर मंगवाए रुपए

गुरुवार को कांग्रेस ने 125 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें वादे के मुताबिक 40 फीसदी महिलाओं को शामिल किया गया है। जिस सीट से प्रियंका मौर्या चुनाव लड़ने की तैयारी कर चुकी थीं वहां से रुद्र दमन सिंह का नाम फाइनल कर दिया गया। सूची जारी होने के कुछ घंटे बाद ही डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके कांग्रेस पार्टी में टिकटों की सौदेबाजी का आरोप लगाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *