नोएडा। नोएडा के सेक्टर 21में “वी सर्व” का 5 साल बेमिसाल होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ इंडियन बैंकिग एसोसिएशन के सीनियर एडवाइजर बीएन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में डायरेक्टर साजिद ने कम्पनी की बुलंदियो के बारे में जानकारी दी तथा आने वाले समय में “वी सर्व” कम्पनी को आसमां के बुलंदियो पर ले जाने की बात कही। चीफ आपरेटिंग ऑफिसर रमन शुक्ला ने हिन्दी दिवस की शुभकामना देते हुए अपनी टीम में जोश भरा। वी सर्व कम्पनी के पांच साल पूरे होने पर सभी टीमों ने आपस मे कामयाबी के गुजरे दिनो को साझा किया और बताया की टेक्नोलाजी की दुनिया में वी सर्व का काम करने का तरीका बिल्कुल अलग है।
कम्पनी ने हजारो युवाओं के पंखों के उड़ान भरने में भी मदद की है।कार्यक्रम के आखिरी में अखिल भारतीय पुर्वांचल महांसघ के रंजित तिवारी ने लोगो को फेमस लिट्टी चोखा के बारे में जानकारी दी।
