Headlines

यूपी के पूर्व CM कल्याण सिंह अंतिम यात्रा पर, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान-हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का आज बुलंदशहर जिले के नरौरा स्थित राजघाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनका पार्थिव देह अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली के PwD गेस्ट हाउस पहुंच चुका है। नरौरा गंगा घाट पर शाम 5 बजे के करीब उनका अंतिम संस्कार होगा।

de1d7eb1 5a0f 4aad 98e8 d431cf9bc003 18 24 37 1629698433

कल्याण सिंह को गृह मंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, प्रहलाद पटेल, BJP के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

de1d7eb1 5a0f 4aad 98e8 d431cf9bc003 18 24 29 1629618096

नड्‌डा ने पूरी की कल्याण की अंतिम इच्छा

पूर्व सीएम कल्याण सिंह की आखिरी इच्छा थी कि जब उनका जीवन समाप्त हो जाए तो उनके शव को BJP के झंडे में लपेटकर ले जाया जाए। उनकी ये अंतिम इच्छा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पूरी की। रविवार को BJP मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नड्‌डा ने कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा रखा।

de1d7eb1 5a0f 4aad 98e8 d431cf9bc003 18 24 41 1629694815

बाबू जी ने पूरा जीवन गरीब और पिछड़ों के लिए लगा दिया- शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज मैं यहां कल्याण सिंह जी के अंतिम दर्शन के लिए आया हूं। उनका जाना भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भाजपा ने एक दिग्गज नेता खोया है। देशभर में दबे, कुचले, पिछड़ों ने अपना एक अच्छा नेता गंवाया है। राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह जी बड़े नेता रहे। आंदोलन के लिए सत्ता त्याग करने के लिए तनिक भी नहीं सोचा। जब राम मंदिर का शिलान्यास हुआ उसी दिन मेरी बाबू जी से बात हुई थी।पूर्व सीएम को आखिरी बार देखने और श्रद्धांजलि देने के लिए अलीगढ़ की सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बतौर सीएम कल्याण सिंह की विधानसभा में दी गई स्पीच का संकलन कर उसे जारी किया जाएगा। अगले 5 दिन में इसका वीडियो जारी किया जा सकता है।

new project 52 1629683630

उत्तर प्रदेश में डिप्टी सीएम ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने प्रदेश के 5 जिलों में एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने का ऐलान किया है। इसमें लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलन्दशहर और अलीगढ़ में एक एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम से होगी। अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग के नाम से होगा।

89 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबू जी) ने शनिवार रात 9 बजे 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली। वे 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई बड़ी हस्तियों ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *