पंजाब ने भी पेट्रोल 10 रुपए और डीज़ल 5 रुपए किया सस्ता, चन्नी ने सबको चौकाया

पेट्रोल

अमृतसर: पंजाब में आज रात 12 बजे से पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता मिलेगा। पंजाब सरकार ने रेट कम करने के लिए डीजल पर वैट 9.92% और पेट्रोल पर 13.77% घटा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने रविवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।

सीएम चन्नी ने कहा कि पंजाब में अब नॉर्थ इंडिया से भी सबसे सस्ता तेल मिलेगा। यहां तक कि पंजाब में अब हरियाणा से भी सस्ता तेल हो गया है। हरियाणा के मुकाबले पंजाब में डीजल 3 रुपए और पेट्रोल 3.33 रुपए सस्ता मिलेगा। दिल्ली के मुकाबले पंजाब में पेट्रोल 9 रुपए सस्ता मिलेगा। अब सिर्फ चंडीगढ़ ही पेट्रोल-डीजल के रेट में पंजाब के आसपास रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *