पंजाब ने भी पेट्रोल 10 रुपए और डीज़ल 5 रुपए किया सस्ता, चन्नी ने सबको चौकाया
अमृतसर: पंजाब में आज रात 12 बजे से पेट्रोल 10 रुपए और डीजल 5 रुपए सस्ता मिलेगा। पंजाब सरकार ने रेट कम करने के लिए डीजल पर वैट 9.92% और पेट्रोल पर 13.77% घटा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने रविवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।…
