Headlines

अमरावती में बंद के दौरान पथराव और लाठीचार्ज

अमरावती में बंद के दौरान पथराव और लाठीचार्ज

अमरावती: महाराष्ट्र के अमरावती में शुक्रवार को हुई हिंसा और पथराव के विरोध में दूसरे पक्ष की ओर से आज शहर बंद का आवाहन किया गया है। सुबह 10 बजे शहर के राजकमल चौक और गांधी चौक पर हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर ही रहे थे कि इसमें से कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके बाद भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा है। इसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।

फिलहाल पत्थरबाजी जारी है और पुलिस उसे कंट्रोल करने का प्रयास कर रही है। भीड़ को देखते हुए ग्रामीण इलाकों से भी फोर्स को शहर में बुलाया गया है। त्रिपुरा में हुए साम्प्रदायिक दंगों के विरोध में महाराष्ट्र के कई शहरों में शुक्रवार को मुस्लिम संगठनों ने बंद का ऐलान किया था। रजा अकादमी नाम की एक संस्था इसमें सक्रिय रूप से शामिल हुई थी। इस दौरान नांदेड, मालेगांव और अमरावती में हिंसा देखने को मिली थी।

कल अमरावती के इन इलाकों में हुई थी हिंसा

शुक्रवार को एक समुदाय की तरफ से घोषित बंद के दौरान अमरावती के जयस्तंभ चौक, मालवीय चौक, ओल्ड कॉटन मार्केट रोड, इरविन चौक, चित्रा चौक, प्रभात चौक और चौधरी चौक से मार्च करते हुए भीड़ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंची। भीड़ ने रास्ते में खुली दुकानों पर कई जगहों पर पथराव किया था। दुकानों में तोड़फोड़ और लूटपाट की शिकायत भी दर्ज हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *