जयपुर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में ट्रेलर-बस हादसे में 22 जिंदगियां बचाने वालों को सम्मानित किया गया है। जिला कलेक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव सहित प्रसाशनिक अधिकारियों ने शॉल, प्रसस्ति पत्र, 21 -21 हजार के चेक सुपुर्द किए। यह हादसा पचपदरा थाना क्षेत्र के बाड़मेर-जोधपुर हाइवे पर दो दिन पहले हुआ था। ट्रेलर-बस दुखांतिका में साहस दिखाकर मदद करने वाले 10 मददगारों को बाड़मेर जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में सम्मानित किया गया।
भांडियावास के पास ट्रेलर-बस की भिड़ंत हुई थी। तब आग के बीच अपनी जिंदगी की परवाह किए बिना इन लोगाें ने बस से यात्रियों को तत्काल बाहर निकालने का काम किया। अपनी जिंदगी दांव पर लगाते हुए इन दस लोगों ने 22 जिंदगियों को नया जीवन दिया। इसी की वजह से राज्य सरकार ने ऐसे देवदूतों का सम्मान किया।
मुख्यमंत्री श्री @ashokgehlot51 ने बाड़मेर जिले में बस-ट्रेलर भिड़ंत में दोनों वाहनों से यात्रियों की जान बचाने तथा बचाव कार्यों में सहयोग करने वाले सभी 10 व्यक्तियों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 21-21 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए। pic.twitter.com/Zasku4SCXK
— CMO Rajasthan (@RajCMO) November 12, 2021
हादसे के वक्त बस और ट्रेलर की भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई थी। जिसमें 12 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं 38 लोगों को बस के शीशे तोड़ कर बस के अंदर घुस कर इन साहसी मददगारों ने बचा लिया। इन मददगारों के अद्म्य साहस को देखते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने भी इनके सरहाना की थी।
