Headlines

महाराष्ट्र विधानसभा : स्पीकर से गाली गलौज के आरोप में 12 BJP विधायक सस्पेंड

महाराष्ट्र विधानसभा : स्पीकर से गाली गलौज के आरोप में 12 BJP विधायक सस्पेंड

मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान OBC आरक्षण के मुद्दे पर स्पीकर की कुर्सी पर विराजमान भास्कर जाधव के साथ अर्मादित व्यवहार करने के आरोप में 12 BJP विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया।

स्पीकर भास्कर जाधव ने सदन को समझाया कि जब सदन स्थगित हुआ तो बीजेपी के नेता मेरे केबिन में आए और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल के सामने मुझे गालियां दीं। संसदीय मामलों के मंत्री से इस मुद्दे की जांच करने को कहा।

वहीं, विपक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि स्पीकर ने विपक्षी दलों के नेता को भी गाली दी। दरअसल, दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष ने सदन में हंगामा किया। विपक्ष का आरोप है कि कार्यवाहक स्पीकर भास्कर जाधव ने बोलने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार किया।

क्या है मामला

विधानसभा ने सोमवार को एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें केंद्र से 2011 की जनगणना के आंकड़े उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया ताकि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग को OBC आबादी का डेटा तैयार करने में सक्षम बनाया जा सके, ताकि स्थानीय निकायों में राजनीतिक आरक्षण बहाल किया जा सके।

NCP नेता और राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को भाजपा के सदस्यों के हंगामे के बीच ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। इस दौराना भाजपा सदस्य सदन के वेल में आ गए और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि प्रस्ताव राजनीति से प्रेरित है।

शिवसेना-NCP ने बीजेपी पर लगाए आरोप

शिवसेना नेता सुनील प्रभु और NCP नेता नवाब मलिक ने आरोप लगाया कि भाजपा सदस्यों ने कार्यवाहक स्पीकर के साथ दुर्व्यवहार किया और अध्यक्ष के कक्ष में उनके साथ मारपीट की। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके बाद डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *