मुंबई: टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति सायरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई है। ये हादसा मुंबई के पास पालघर इलाके में हुआ है। ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पालघर पुलिस ने बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। घटना के समय उनकी गाड़ी की स्पीड बेहद तेज थी, जिसके बाद डिवाइडर से उनकी कार टकरा गई। घटना के समय ड्राइवर गाड़ी चला रहा था और कार में 4 लोग मौजूद थे। दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो को अस्पताल ले जाया गया।
ऐक्सिडेंट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मिस्त्री चार साल तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रह चुके हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है कि यह हादसा कैसे हुआ।