Headlines

Gadchiroli Encounter: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस ने 26 नक्सलियों को किया ढेर, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

26 Naxalites killed by police in Maharashtra's Gadchiroli encounter file pic

मुंबई : गढ़चिरौली के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगलों में शनिवार को पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में 26 नक्सली ढेर हो गए। मुठभेड़ में पुलिस के जवान भी घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, यह मुठभेड़ आज सुबह ग्यारहपत्ती जंगल के धनोरा इलाके में हुई। गढ़चिरौली के एसपी अंकित गोयल ने कहा कि गढ़चिरौली जिले के ग्यारहपत्ती के जंगलों में आज महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ मुठभेड़ में 26 नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायल हुए तीन पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए हेलीकाप्टर से नागपुर ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की कमांडो टीम को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली छत्तीसगढ़ के जंगलों से गढ़चिरौली जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि मुंबई से 920 किलोमीटर दूर जिले के ग्यारहबत्ती वन क्षेत्र के धनोरा में शनिवार सुबह पुलिस की टीम के तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ शुरू हुई। नक्सलियों के पास से बड़ी मात्रा मे नक्सल सामग्री बरामद हुई है। सूत्रों का कहना है कि इलाके का मुआयना किया जा रहा है। कई और नक्सलियों के मारे जाने की उम्मीद है।

सी 60 यूनिट का सबसे सफल ऑपरेशन

बता दें कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन के लिए बनाई गई सी 60 यूनिट का ये अब तक का सबसे सफल ऑपरेशन है. सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को वहां से बड़े पैमाने पर हथियार और नक्सल साहित्य मिले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *