Headlines

स्टार प्रचारक केवल नाम से क्या होता है, उपचुनाव में कहां थी वसुंधरा-कटारिया

स्टार प्रचारक केवल नाम से क्या होता है, उपचुनाव में कहां थी वसुंधरा-कटारियाStar campaigner only in name, where was Vasundhara-Kataria in the by-election

जयपुर : नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने कहा- स्टार प्रचारक नाम के रह गए हैं। पिछले चुनाव में वसुंधरा कहां थीं। भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया से झुंझुनूं में मीडिया की और से उपचुनाव में हार और बीजेपी की स्टार प्रचारक वसुंधरा राजे पर सवाल किया तो वे बोले- स्टार प्रचारक सिर्फ नाम चल पड़ा है। पिछले तीन चुनावों में वसुंधरा राजे कहां थीं। पार्टी में व्यक्ति नहीं विचार महत्वपूर्ण होता है। पार्टी सामूहिक निर्णय से चलती है।

उन्होंने मेवाड़ में हार पर कहा कि कुछ निर्णय गलत थे। पार्टी स्तर पर मंथन कर आगे बढ़ा जाएगा। उप चुनाव में हार पर वे बोले कि जो उम्मीदवार हमने दिया। उसे जनता ने स्वीकार नहीं किया। इस सच्चाई को स्वीकार करने में कोई ऐतराज नहीं है। कमी सुधारने का प्रयास करेंगे।

कटारिया ने कहा कि चिंतन बैठक में चुनावी तैयारियों में जुटने का खाका तैयार करने पर जोर दिया गया है। अभी से लोकसभा व विधानसभा को लेकर तैयारी करनी होगी। जन-जन तक भाजपा की रीति-नीति पहुंचाई जाएगी। पन्ना प्रमुख से लेकर ऊपर तक नेता पार्टी को मजबूत बनाने में कड़ी के रूप में एकजुट होकर कार्य कर जीत सुनिश्चित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *