मध्य प्रदेश के कटनी में धंसी सुरंग में दबे 7 मजदूर बचाए गए, 2 अब भी फंसे

मध्य प्रदेश के कटनी में निर्माणाधीन सुरंग धंसी; 7 मजदूर बचाए गए, 2 अब भी फंसे

कटनी : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बरगी नहर परियोजना की एक निर्माणाधीन सुरंग के धंसने से नौ मजदूर फंस गए। राहत अभियान के तहत सात मजदूरों को बचा लिया गया है। बचाव दल की टीम लोकल अधिकारियों के साथ फंसे हुए बाकी मजदूरों को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रही है। घटना शनिवार की है। कटनी कलेक्टर प्रियांक मिश्रा ने बताया कि जबलपुर से SDRF की टीम पहुंची। जिला कलेक्टर और एसपी बचाव अभियान की निगरानी के लिए घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं।

नर्मदा नदी पर बने बरगी बांध से बाणसागर तक अंडरग्राउंड टनल बनाई जा रही है। इसी दौरान मिट्‌टी धंसने से हादसा हुआ। ये मजदूर करीब 9 मीटर नीचे दबे हैं, जहां से उनकी आवाज साफ सुनाई दे रही है। घायल मजदूरों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कटनी जिला अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

अंडरग्राउंड टनल में TVM मशीन सतह से करीब 80 फीट की गहराई में थी। मशीन में आई गड़बड़ी को सुधारने के लिए कुआंनुमा गड्ढा खोदने का काम चल रहा था। NVDA (नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण) के कार्यपालन यंत्री सहज श्रीवास्तव ने कहा कि नीचे फंसे मजदूर सुरक्षित हैं। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। रेस्क्यू टीम ने अंदर जाकर मजदूरों से बात की है और जो मजदूर अंदर गहराई में हैं, उनके लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *