नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण के कारण ऑक्सीजन, दवाई और बेड को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। अस्पतालों में इसकी कमी से कई मरीज जान गंवा रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स पर GST 28% से घटाकर 12% कर थोड़ी राहत दी है। यह कटौती 30 जून 2021 तक लागू रहेगी।
वहीं, संकट की इस घड़ी में एक बार फिर सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। आर्मी, एयरफोर्स के बाद अब नेवी ने विदेशों से ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई लाने के लिए ऑपरेशन समुद्र सेतु-2 लॉन्च किया है। नौसेना ने ऑपरेशन के तहत इंडियन नेवी के 7 जहाज- कोलकाता, कोच्चि, तलवार, तबर, त्रिकंद, जलश्व और ऐरावत को विभिन्न देशों से मेडिकल ऑक्सीजन से भरे क्रायोजैनिक कंटेनर्स और मेडिकल इक्विपमेंट लाने के लिए तैनात किया है।
इनमें INS तलवार, 40 एमटी लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के साथ बहरीन से लौट रहा है। INS कोलकाता दोहा और कतर से मेडिकल साजो सामान के साथ कुवैत से ऑक्सीजन टैंक लेकर आएगा।
INS ऐरावत को लिक्विड ऑक्सीजन टैंकों को लाने के लिए सिंगापुर भेजने की योजना है। INS जलश्व शॉर्ट नोटिस पर मेडिकल स्टोर्स के लिए इस क्षेत्र में खड़ा है। अरब सागर में तैनात INS कोच्चि, त्रिकंड और तबर को भी मिशन में लगाया गया है।
भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवल ने बताया कि नौसेना ने ऑक्सीजन लाने के लिए समुद्र सेतु द्वितीय अभियान शुरू किया है। पिछले साल लाॅकडाउन के कारण विदेश में फंसे लोगों को लाने के लिए नौसेना ने वंदेभारत अभियान के तहत समुद्र सेतु अभियान चलाया था।
सोनू सूद का आरोप- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स रोक रहे चीनी अफसर
हम लोग भारत में 100 से भी ज्यादा ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर्स लाने की कोशिश कर रहे हैं। यह कहना दुखद है कि चीन ने हमारे कई सारे कन्साइन्मेंट्स ब्लॉक कर दिए हैं और यहां भारत में हर मिनट कई सारी जिंदगियां खत्म हो रही हैं। मेरा @China_Amb_India @MFA_China से निवेदन है कि इस पर गौर किया जाए और इसे दुरुस्त किया जाए ताकि हम देशवासियों की मदद कर सकें।
We are trying to get hundreds of oxygen concentrators to India. It’s sad to say that China has blocked lots of our consignments and here in India we are losing lives every minute. I request @China_Amb_India @MFA_China to help us get our consignments cleared so we can save lives??
— sonu sood (@SonuSood) May 1, 2021
भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने लगातार तीन ट्वीट किये
इस ट्वीट के बाद भारत में चीन के राजदूत सुन वीडोंग ने इसका जवाब देते हुए लगातार तीन ट्वीट कर दिए। चीन के राजदूत Sun Weidong ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा- मिस्टर सूद, आपकी ट्विटर की जानकारी को नोट कर लिया गया है। चीन कोविड-19 से लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है. मेरी जानकारी के मुताबिक भारत और चीन के बीच में कार्गो फ्लाइट्स ठीक तरह से काम कर रही हैं।
@SonuSood Noted your twitter info. Mr. Sood. China will do its utmost to support India fighting Covid-19. To my knowledge,freight air routes from China to India are operating normally. The past two weeks have witnessed 61 freight flights from China to India in operation.
— Sun Weidong (@China_Amb_India) May 1, 2021
पिछले दो हफ्तों में 61 फ्लाइट्स को चीन से भारत लाया गया है. Sun Weidong ने इस पर कई ट्वीट्स शेयर किए और सोनू सूद को पूरी तसल्ली दी कि इस मुश्किल की खड़ी में चीन भारत के साथ है और अपनी ओर से हरसंभव प्रयास कर रहा है।
