Headlines

बच्चों को केयरटेकर के भरोसे छोड़ना खतरनाक

बच्चों को केयरटेकर के भरोसे छोड़ना खतरना

सूरत: अगर आप बच्चों को केयरटेकर के भरोसे छोड़कर काम पर जाते हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ें। गुजरात के सूरत से दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक नौकरानी ने 8 महीने के मासूम बच्चे को इतना पीटा की बच्चे को ब्रेन हेमरेज हो गया। परिवार को मामले की जानकारी CCTV फुटेज देखने के बाद हुई। महिला को बच्चे को पीटने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो दिन पहले ही लगाया था CCTV कैमरा

सूरत शहर में एक दंपती के जुड़वां बच्चे हैं। पति-पत्नी नौकरी करते हैं, इसलिए बच्चों की देखभाल के लिए उन्होंने एक महिला को काम पर रखा था। बच्चे के माता-पिता ने बताया की उन्होंने दो दिन पहले ही CCTV कैमरे लगवाए थे। पड़ोसियों ने उन्हें बताया था कि उनके जाने के बाद बच्चों के रोने की बहुत ज्यादा आवाज आती है। पड़ोसी की बात सुनकर उन्होंने CCTV कैमरा लगवाया, जिससे मामले का खुलासा हो सका।

बच्चे की दादी ने बताया हालत गंभीर

बच्चे की दादी बेबी ने बताया- आज से 8 महीने पहले मेरे बेटे को दो जुड़वां बच्चे हुए थे। ये दोनों लड़के बहुत अस्वस्थ थे, इसलिए हमने बच्चे को शहर के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया। वहां हम लोगों ने बच्चों को ठीक करने और दो महीने बाद घर लाने के लिए 15 लाख रुपए खर्च किए। मेरा बेटा और बहू दोनों काम करते हैं। इसलिए बच्चे का ध्यान रखने के लिए केयरटेकर लगाई। पहले तो ठीक था और पता नहीं कल क्या हुआ था। केयरटेकर ने बच्चे को पीटना शुरू कर दिया। बच्चे को थप्पड़ मारने के बाद उसके कान मुड़ गए और उसकी उंगलियां काट ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *