Headlines

CM नीतीश का RJD सुप्रीमो पर बड़ा हमला, कहा- मुझे गोली मरवा सकते हैं लालू

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला किया और कहा कि लालू उनको गोली मरवा सकते हैं। नीतीश ने कहा कि लालू कुछ और तो कर नहीं सकते हैं मगर उनको गोली जरूर मरवा सकते हैं। उन्होंने यह बयान पत्रकारों से बातचीत के दौरान तब दिया जब मंगलवार की शाम वह उपचुनाव के लिए प्रचार समाप्त करके वापस पटना लौटे थे।

सीएम नीतीश का बयान लालू यादव के उस बयान के बाद आाया है, जिसमें लालू ने एक न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा था वह दिल्ली से पटना आए हैं नीतीश कुमार का विसर्जन करने के लिए। लालू ने कहा था कि बिहार में जो उपचुनाव होने वाले हैं उसके लिए पहले ही उनके बेटे तेजस्वी यादव ने सरकार के नाक में दम करके रखा है और जो बच गया है उसका विसर्जन करने के लिए वह दिल्ली से पटना आ गए हैं।

जंगल राज की याद दिला गए नीतीश?
उपचुनाव में प्रचार कर पटना लौटे सीएम नीतीश कुमार से पत्रकारों ने पूछा कि लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि वह पटना नीतीश कुमार का विसर्जन करने आए हैं। इसपर नीतीश कुमार ने हंसते हुए कहा, ‘छोड़िए ना कर दें। गोलिए मरवा दें। सबसे अच्छा यही होगा, बाकी वह कुछ नहीं कर सकते हैं। अगर चाहें तो गोली मरवा सकते हैं। और कुछ नहीं कर सकते हैं।’ इस बयान के जरिए नीतीश कुमार जनता को यह संदेश देना चाहते हैं कि वह उनके लिए काम तो कर रहे हैं। मगर लालू जिनके शासनकाल को जंगलराज कहा जाता है वह उन्हें मरवा सकते हैं। यह बयान देकर नीतीश कुमार ने उप चुनाव से पहले बाजी अपने पाले में करने की कोशिश की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *