गांधीवादी नेता सुब्बाराव का निधन

गांधीवादी नेता सुब्बाराव का निधन

जयपुर। वयोवृद्ध गांधीवादी विचारक एसएन सुब्बाराव का निधन हो गया। उन्होंने आज प्रात: करीब सात बजे अंतिम सांस ली। वे 93 वर्ष के थे। सुुब्बाराव पिछले कुछ दिनों से सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती थे। कल रात को ही उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। यह पता चलते ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अस्पताल पहुंचे तथा उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

चार दिन पूर्व भी सीएम सुब्बाराव से मिलने ही अस्पताल गए थे। श्रमदान के लिए मशहूर इस गांधीवादी नेता का राजस्थान से खासा लगाव था। सुब्बाराव गहलोत के कहने पर ही उपचार के लिए राजस्थान आ गए थे। तभी से वे यहीं रह रहे थे। युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत माने जाने वाले इस गांधीवादी विचारक मूलत: कर्नाटक के रहने वाले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *