असम: असम में गुरुवार सुबह हुए भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है। हादसा करीमगंज जिले के पाथरखेड़ी में हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार ट्रक, ऑटो रिक्शा से टकरा गया। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। असम पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।
107 साल पहले काशी से चोरी हुई मां अन्नपूर्णा की प्राचीन प्रतिमा उत्तर प्रदेश सरकार को हैंडओवर कर दी गई है। दिल्ली से मां अन्नपूर्णा की शोभायात्रा शुरू हो गई है। 18 जिलों में ‘पुनर्स्थापना यात्रा’ के जरिए मां अन्नपूर्णा 14 नवंबर को काशी पहुंचेगी। मंत्री नीलकंठ तिवारी ने बताया कि देवोत्थान एकादशी यानी 15 नवंबर को नगर भ्रमण के बाद श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के ईशान कोण में रानी भवानी उत्तरी गेट के बगल में मां अन्नपूर्णा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
