Headlines

कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, हनुमान चालीसा के पाठ और नारेबाजी कर जताया विरोध

भाजपा

जयपुर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को बूंदी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से काले झण्डे दिखाने और गाड़ी पर हमले के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस और समर्थक विधायकों का जयपुर के 5 सितारा लीला पैलेस होटल में जहां चिन्तन शिविर चल रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन समेत सरकार के तमाम मंत्री और कांग्रेस विधायक मौजूद हैं। उसी होटल के बाहर बीजेपी युवा मोर्चा और महिला मोर्चा ने हनुमान चालीसा के पाठ कर विरोध प्रदर्शन कर दिया है। महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अलका मूंदड़ा और भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, विधायक रामलाल शर्मा समेत कई नेता इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। वंदे मातरम जय श्रीराम, सतीश पूनिया ज़िंदाबाद के साथ ही सीएम और पुलिस के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की है।

भाजपा

सरकार के इशारे पर हुआ हमला

भाजपा प्रवक्ता और विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सरकार के इशारे पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पर हमला हुआ है। पूरी भाजपा में इससे आक्रोश है। दोबारा ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। पूनियां ने कहा है कि शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराना है। एक तरफ REET परीक्षा में पेपर लीक में मंत्रियों की मिलीभगत के आरोप लगाने पर SC-ST एक्ट और राजद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक युवा को प्रदेश में जेल में भेज दिया जाता है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पर हमला होता है। उनसे बुरा व्यवहार, गाली गलौंच और गाड़ी पर पत्थरबाजी होती है, तो उस मामले में हल्की धाराओं 323, 341 में मुकदमा दर्ज किया जाता है। भाजपा चाहती है कि 307 की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सरकार माफी मांगे।

भाजपा

REET पेपरलीक की CBI जांच हो

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि REET घोटाले को लेकर सतीश पूनियां के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में आंदोलन किया। देश की जनता से सामने यह मामलाा उठाया। कांग्रेस की इस सरकार में बेरोजगार युवाओं के साथ बुरा काम हुआ है। जिसकी सीबीआई जांच की मांग और अपराधियों का पर्दाफाश करने का बीड़ा भाजपा और सतीश पूनियां ने उठाया है। उसे रोकने की कोशिश में पूनियां का रास्ता रोककर उन पर हमला किया गया है। इस तरह रास्ता रोककर आरोपी बच नहीं पाएंगे। जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी। कड़ी से कड़ी जोड़कर नीचे से ऊपर तक सभी आरोपियों को सजा नहीं होगी। बीजेपी कार्यकर्ता चुप नहीं बैठने वाला है। सड़क पर उतरकर संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *