- रूस से 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की पहली खेप पहुंच रही जयपुर
- सप्ताह भर में रूस से 1250 कंसंट्रेटर पहुंच जाएंगे
जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि सरकार ने प्रदेश में हो रही ऑक्सीजन की कमी(Oxygen Supply) को दूर करने के लिए करीब 50 हजार ऑक्सीजन कंसंटेटर मंगवाने की योजना बनाई है। रूस से 100 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की पहली खेप आज जयपुर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि रूस से कुल 1250 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स भी हफ्ते भर में पहुंच जाएंगे।
डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की उपलब्धता और खरीद के लिए चिकित्सा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुबोध अग्रवाल के नेतृत्व में प्रीतम बी यशवंत व टीना डाबी की टीम ऑक्सीजन कंसंटेटर का निर्माण करने वाले देश जैसे रूस, चीन, दुबई आदि से संपर्क कर मंगवाने की व्यवस्था कर रही है।
संक्रमितों को राहत के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर प्रदेश के तीन मंत्रियों की टीम ने दिल्ली जाकर गृह मंत्री श्री अमित शाह, नितिन गड़करी, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल, फार्मा मंत्री व केंद्रीय चिकित्सा मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात कर राज्य में कोरोना की वजह से हो रही हालात से अवगत कराया।
615 में से 270 मेट्रिक टन ऑक्सीजन ही केंद्र करा रहा उपलब्ध
प्रदेश में 615 मेट्रिक टन ऑक्सीजन के मुकाबले भारत सरकार ने 270 मेट्रिक टन ऑक्सीजन(Oxygen Supply) उपलब्ध करवा रही है। इसमें से 100 मेट्रिक टन भिवाड़ी, 70 जामनगर, 60 कलिंगनगर और 40 मेट्रिक टन ऑक्सीजन बुरहानपुर से मिल रही है। इन जगहों से ऑक्सीजन लाने में कई दिन लग जाते लेकिन बेहतर योजना बनाकर रेल और एयरफोर्स के जरिए लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
राजस्थान में जिस तरह से कोविड मामले बढ़ रहे हैं ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है, रेमडेसिविर इंजेक्शन की भी कमी है… राज्य में 615 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग है, भारत सरकार हमें 270 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दे रही है: राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा #COVID19 pic.twitter.com/ApKfjt2AyL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 7, 2021
सरकार का पूरा ध्यान ऑक्सीजन उपलब्ध कराने पर
डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर्स की उपलब्धता और प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन के 59 प्लांट लगाने का भी निर्णय लिया। इन प्लांटों के स्थापित होने के बाद करीब 120 मेट्रिक टन ऑक्सीजन प्राप्त की जा सकेगी । उन्होंने कहा कि सरकार ऑक्सीजन प्लांट लगाने सहित ऑक्सीजन की कमी को पूरी करने के हर संभव प्रयास पर काम कर रही है।
Read More: राजस्थान का एक ऐसा गांव जिसने जीती कोरोना से जंग
Read More: सोनिया गांधी ने CPC Meeting में मोदी सरकार पर निशाना साधा
