Headlines

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन

Senior journalist Shesh Narayan Singh dies from Corona impactvoicenews

नई दिल्ली : देश में कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच कोरोना से संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। शेष नारायण सिंह का ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में इलाज चल रहा था। बीते दिन ही उन्हें प्लाज्मा थैरेपी दी गई थी, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह शेष नारायण सिंह का निधन हो गया। वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के रहने वाले थे।

शेष नारायण सिंह के निधन के बाद पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई बड़े नेताओं, अधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों और ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ”वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के लिए मेरी संवेदनाएं। ओम शांति!”

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ”वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। आपका सम्पूर्ण जीवन जनपक्षीय पत्रकारिता को समर्पित रहा। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने परम धाम में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दारुण दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर लिखा “वरिष्ठ पत्रकार श्री शेष नारायण सिंह का पत्रकारिता में योगदान हमेशा याद किया जायेगा उनके परिजनों और परिवार वालो को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *