Headlines

सांगानेर में नि:शुल्क Oximeter Bank की स्थापना

oximeter bank in setup free in sanagner jaipur

जयपुर। विधानसभा चुनाव में सांगानेर से कांग्रेस उम्मीदवार रहे पुष्पेन्द्र भारद्वाज ने नि:शुल्क पल्स ऑक्सीमीटर बैंक (oximeter bank) का शुभारंभ किया।

भारद्वाज ने बताया कि मानव सेवार्थ , परहितार्थ व्हाट्स ऐप ग्रुप जिसमे उद्योगपति, भामाशाह, राजनीतिक और सामाजिक लोगो द्वारा ऐसे गरीब व्यक्तियो की मदद की जा रही है जिनका घर पर ही कोरोना बीमारी का इलाज चल रहा है। इन्हे लगातार ऑक्सीजन लेवल जांचने के लिए पल्स ऑक्सीमीटर की जरूरत होती है किंतु महंगे दामों पर बाजार से खरीद नहीं पाते।

बीमार की रिपोर्ट दिखा ले जा सकेंगे

इस ग्रुप के संयोजक घनश्याम कूलवाल ने पुष्पेंद्र भारद्वाज के साथ मिलकर एक जगह निश्चित कर दी जहां से बीमार व्यक्ति की रिपोर्ट की कॉपी देकर एक समय सीमा के लिए पल्स ऑक्सीमीटर(oximeter bank) नि:शुल्क घर ले जा सकते है। जरूरत पूरी होने पर उन्हें वापस लौटाना होगा।

oximeter bank in setup free in sanagner jaipur1

Read More : सीएम गहलोत: मरीज को भर्ती अथवा रेफर के लिए नि:शुल्क एम्बुलेंस

50 ऑक्सीमीटर से शुरुआत

उन्होंने बताया कि आज प्रथम दिन ही करीब दस परिवारों की मदद की जा चुकी है । 50 ऑक्सीमीटर के साथ योजना शुरू की गई है जल्द ही इसकी संख्या कई गुना बढाई जायेगी। ग्रुप के सदस्यो द्वारा दो घंटे में सो ऑक्सीमीटर उपलब्ध करवाने की घोषणा की गई है।

ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक भी

आपको बता दें कि इससे पहले भारद्वाज और कांग्रेस की टीम ने ऑक्सीजन सिलिंडर बैंक बनाकर भी सैकड़ों खाली सिलिंडर दुकानों से इक्कठे करके आमजन तक पहुंचाने का काम किया था जो अभी भी जारी है ।

शुभारंभ अवसर पर ये रहे मौजूद

इस अवसर पर घनश्याम कूलवाल , प्रवीण शाह, सुनील पारीक ,पार्षद प्रत्याशी रिंकू अग्रवाल ,कैलाश मीणा आदि मौजूद थे।

Read More: खुशखबर : रूस से 640 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर की दूसरी खेप जयपुर पहुंची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *