Headlines

एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए RTPCR टेस्ट कराना जरूरी नही

corona, कोरोना

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कोरोना के ताजा हालात को लेकर कहा कि राज्यवार एक्टिव मामले घट रहे है। 26 राज्य में 15% पॉजिटिविटी रेट है, वहीं छह राज्य में 5 से 15 % केस हैं। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, तेलंगाना, चंडीगढ़, लद्दाख, दमन और दीव, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार में प्रतिदिन नए कोविड 19 मामलों में निरंतर कमी आ रही है। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, छत्तीसगढ़, बिहार और गुजरात में भी प्रतिदिन नए COVID19 मामलों में निरंतर कमी आ रही है

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा है कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए RTPCR टेस्ट कराना जरूरी नहीं है। इतना ही नहीं अगर कोई मरीज अस्पताल से रिकवर होकर डिस्चार्ज हो रहा है तो भी RTPCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी। यानी की अस्पताल से डिस्चार्ज होने के लिए RTPCR टेस्ट करवाने की जरूरत नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *