Headlines

IIT जोधपुर में पढ़ने वाले बड़े बेटे से मिलने जा रहे मां-बेटे की मौत

IIT जोधपुर में पड़ने वाले बड़े बेटे से मिलने जा रहे मां-बेटे की मौत

जोधपुर: जयपुर-जोधपुर सड़क मार्ग पर कापरड़ा के समीप बुधवार शाम दो कारों के बीच हुई जोरदार टक्कर में मां-बेटे की मौत हो गई। इस हादसे में चार अन्य लोग घायल हो गए। जयपुर से एक परिवार जोधपुर में पढ़ने वाले अपने बेटे से मिलने के लिए जोधपुर आ रहा था। इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जयपुर के मानसरोवर निवासी राजेश शर्मा अपनी पत्नी सुमन व बेटे आदित्य के साथ जोधपुर आ रहे थे। राजेश का बड़ा बेटा आईआईटी जोधपुर में पढ़ता है। राजेश अपने परिवार के साथ जोधपुर में पढ़ने वाले बेटे से मिलने के लिए जोधपुर आ रहे थे। जोधपुर से कुछ किलोमीटर पहले कापरड़ा के समीप उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से जा टकराई। दूसरी कार में चेतन सिंघवी पुत्र मधुसुदन निवासी मुंबई, हिमांशु मित्तल निवासी कोटा, दौलतसिंह पुत्र नरपतसिंह निवासी कोटा जोधपुर से कोटा जा रहे थे।

दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी जोर से लगी कि कारें पूरी तरह से पिचक गई। दोनों कारों में सवार लोग अंदर ही फंस गए। क्षेत्र के लोगों ने राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को इलाज के लिए जोधपुर भेजा। जोधपुर में इलाज के दौरान सुमन की मौत हो गई। वहीं उसके बेटे आदित्य की रात को इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजेश का इलाज चल रहा है। वहीं कोटा जा रहे तीनों घायलों का इलाज शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है और वे खतरे से बाहर है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *