Headlines

पाकिस्तान से आया तेज धूल का बवंडर : कई इलाको में ओले भी गिरे, बीकानेर में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत

पाकिस्तान से आया तेज धूल का बवंडर : कई इलाको में ओले भी गिरे, बीकानेर में पेड़ गिरने से बाइक सवार की मौत

जयपुर: राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बदलाव हुआ। पांच जिलों में धूलभरी आंधी चलने के साथ बारिश हुई। गंगानगर में ओले भी गिरे। यहां बिजली गिरने की भी सूचना है। बीकानेर में आंधी के कारण पेड़ गिरने से नीचे दबे बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

राज्य में बुधवार देर शाम सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ से पाकिस्तान क्षेत्र से आई तेज हवा से मौसम में यह बदलाव हुआ। नागौर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, सीकर में धूलभरी आंधी चलने के साथ कई जगह बूंदाबांदी हुई। गंगानगर के अनूपगढ़, घड़साना और रावला क्षेत्र में ओले भी गिरे। गंगानगर के चक दो केपीडी में बिजली गिरने की भी सूचना है। वहां किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौसम में बदलाव का असर हनुमानगढ़, चूरू और नागौर में भी हुआ। यहां बादल छा गए और हवा चलने लगी।

2 march 20 1646232955 1

जोधपुर के फलौदी में गरज के साथ कई जगह बारिश हुई। इससे पहले हनुमानगढ़, जोधपुर, चूरू,बीकानेर सहित कई शहरों में गर्मी का असर बढ़ गया था। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ। बीकानेर में आज का अधिकतम तापमान 32, गंगानगर 27.5, जोधपुर में 33.3 और चूरू में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *