Headlines

REET 2021 Admit Card : REET परीक्षा 2021 के प्रवेश पत्र जारी, जाने कहां से करे डाउनलोड

REET exam 2021 admit card issued, know from where to download

अजमेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 26 सितम्बर को आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 की तैयारिया अन्तिम चरणों में है। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र शुक्रवार को रीट की वेबसाईट पर जारी कर दिये गये है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष और रीट के मुख्य समन्वयक डाॅ. डी. पी. जारोली ने बताया कि परीक्षार्थी अपना प्रवेश पत्र चार वेबसाईट www.reetbser21.com, www.reetbser21.org, www.reetbser21.net और www.reetbser21.info से डाउनलोड कर सकते है। रीट परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा राज्य में 3993 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है।

रीट की दोनों स्तरों की परीक्षा में 25,35,542 अभ्यर्थी परीक्षा में प्रविष्ट होंगे। द्वितीय स्तर की परीक्षा, जो प्रातः 10.00 बजे से 12.30 बजे तक के सत्र में होगी, इस परीक्षा में 12,67,539 परीक्षार्थी प्रविष्ट होेंगे। प्रथम स्तर की परीक्षा जो दोपहर 02.30 बजे से सांय 05.00 बजे तक के सत्र में होगी, इस परीक्षा में 12,67,983 परीक्षार्थी प्रविष्ट होंगे। परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने से आधे घण्टे पूर्व तक ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा।

बोर्ड अध्यक्ष डाॅ. जारोली ने बताया कि रीट परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व दिया गया है। नकल और अनुचित साधनों पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए परीक्षा केन्द्रों पर CCTV कैमरे, मेटल डिटेक्टर, जैमर और वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा से जुडे सभी कार्मिकों के लिए परीक्षा के दौरान मोबइल फोन का प्रयोग पूर्णतः निषेध घोषित किया गया है।

बोर्ड को रीट परीक्षा के लिए राज्य के गृह विभाग, परिवहन विभाग, चिकित्सा विभाग और रेलवे विभाग ने पूर्ण सहयोग हेतु आश्वस्त किया है। अनुचित साधन अपनाने की कोशिश करने वाले परीक्षार्थियों को वर्तमान और भविष्य में आयोजित होने वाली सभी रीट परीक्षाओं के लिए डिबार घोषित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *