Headlines

नवरतन कोठारी को लाइफटाइम अचीवमेंट, ग्रुप को मैन्युफैक्चरर ऑफ ईयर अवार्ड

WhatsApp Image 2022 02 24 at 17.05.46 1 e1645702838252

दुबई। केजीके ग्रुप के चेयरमैन नवरतन कोठारी को ज्वेलरी वर्ल्ड्स अवार्ड्स की ओर से वर्ष 2021 के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। दुबई मल्टी कमोडिटीज सेंटर के कार्यकारी अध्यक्ष अहमद सुल्तान बिन सुलेयम ने उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा। जेडब्ल्यूए की ओर से दिया जाने वाला यह उनका सर्वोच्च सम्मान है। वहीं समारोह में केजीके ग्रुप को भी अपने डायमंड ऑपरेशन के क्षेत्र में मैन्युफैक्चरर ऑफ ईयर अवार्ड दिया गया। समूह के प्रबंध निदेशक संदीप कोठारी ने जीआईए की परामर्श सलाहकार निरूपा भट्ट से यह पुरस्कार प्राप्त किया। विश्व के अग्रणी बी2बी ज्वेलरी प्रदर्शनी आयोजक, इन्फोर्मा ज्वेलरी और इटालियन एक्जीबिशन ग्रुप एसपीए ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।

WhatsApp Image 2022 02 24 at 17.05.46

सम्मान प्राप्त करने के बाद नवरतन कोठारी ने कहा कि हमने व्यवसाय को उस प्रणाली में बदलने के लिए लगातार काम किया है, जिसमें व्यवसाय स्वयं संचालित होता है। जेडब्ल्यूए से मान्यता प्राप्त करना हमारे लक्ष्यों को आगे बढने के लिए प्रेरक साबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि समाज के वंचित वर्गों के जीवन में परिवर्तन और सुधार के लिए हम निरंतर काम करना जारी रखेंगे।

WhatsApp Image 2022 02 24 at 17.05.47

इस मौके पर ग्रुप के उपाध्यक्ष संजय कोठारी ने कहा कि मेरे पिता का जोश हम सभी को अपने पूर्वजों द्वारा निर्धारित मानकों को हासिल करने के लिए प्रेरित करता है। इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनना हम सभी के लिए बहुत ही भावनात्मक क्षण है। वहीं ग्रुप के प्रबंध निदेशक संदीप कोठारी ने कहा कि उनके पिता का ध्येय है कि शुरूआत करने के लिए आपको महान होने की जरूरत नहीं है, लेकिन आपको महान बनने के लिए शुरूआत करनी होगी। इसे हमने भी हमारे जीवन में अपनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *