Headlines

राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा ने कार्यभार संभाला

WhatsApp Image 2022 02 24 at 16.15.15 e1645699633640

जयपुर : राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास आयोग के नव नियुक्त अध्यक्ष पवन गोदारा ने गुरुवार को नेहरू सहकार भवन सभागार में कार्यभार सम्भाल लिया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री टीकाराम जूली ने गोदारा को पदभार ग्रहण करवाया।WhatsApp Image 2022 02 24 at 16.15.15 1

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस (CWC) के सदस्य रघुवीर मीणा , विधायक एव अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा , महिला आयोग चेयरपर्सन श्रीमती रेहाना रियाज़ चिस्ती , जन अभाव अभियोग निराकरण समिति अध्यक्ष पुखराज पराशर , लघु विकास निगम अध्यक्ष राजीव अरोड़ा , पर्यटन विकास निगम अध्य्क्ष धर्मेंद्र राठौड़ , विधायक प्रशांत बैरवा, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ वॉलंट्री सेक्टर के अध्यक्ष मुमताज़ मसीह, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम चेयरमैन डॉ शंकर यादव , विप्र कल्याण बोर्ड अध्यक्ष महेश शर्मा एवं उपाध्यक्ष मंजू शर्मा, केशकला बोर्ड चेयरमैन महेंद्र गहलोत , धरोहर संरक्षण समिति उपाध्यक्ष सांवरमल महरिया ,माटी कला बोर्ड उपाध्यक्ष डूंगरराम गेदर पीसीसी सचिव ललित यादव और प्रवक्ता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस राजेन्द्र आर्य,प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सत्येंद्र भारद्वाज व रुपेश कांत व्यास, कांग्रेस नेता शंकर डंगायच, अरुण अग्रवाल, विजय खदरिया, सुनील शर्मा ,तरुण भारती,विप्र वाहिनी प्रमुख प्रवीण व्यास शाहपुरा, मानसरोवर ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडे,धरम सिंह सिंघानिया सहित जयपुरके सभी जिलों और पूरे प्रदेश से आये वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने पवन गोदारा को नए पदभार की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

 जन्मदिन का भी केक काटा

सभागार में बहुत ही खुशी और उल्लास का वातावरण के साथ एक सुखद संयोग हुआ कि आज पवन गोदारा का जन्मदिन भी हैं। कार्यक्रम में पधारे सभी कांग्रेस जनो बोर्ड, निगमों आयोगों के अध्यक्षो-उपाध्यक्षों ने केक काटकर गोदारा को दोहरी बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल राजनैतिक भविष्य की कामनाएं की ।

WhatsApp Image 2022 02 24 at 16.19.33
निगम से आयोग का दर्जा दे सीएम ने दी बड़ी जिम्मेदारी

इस अवसर पर उपस्थित सभी आगंतुक व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए पवन गोदारा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विशेष आभार करते हुए कहा कि इस निगम को आयोग का दर्जा दे उन्होंने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस पद पर रहते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग के कल्याण की योजनाओं कार्यक्रमों को धरातल पर मूर्तरूप रूप देकर जन-जन तक पहुँचाऊंगा। गोदारा ने कहा आज जो माहौल राजस्थान में हैं उसे देखते हुए प्रदेश के करोड़ो मतदाताओं के आर्शीवाद से हम राज्य में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *