Headlines

Indian Idol12: राजस्थान के लाडले सिंगर सवाई भाट बाहर

जयपुर। टीवी शो इंडियन आइडल(Indian Idol 12) में राजस्थाना का झण्डा बुलन्दी से थामे खड़े सिंगर सवाई भाट(Sawai Bhatt) का पत्ता आखिर कट गया। सोनी पर दिखाया जाने वाले इंडियन आइडल(Indian Idol) में सवाई को जिस तरह से एलिमिनेशन किया गया उसे देख लगता है ये पहले से फिक्स था कि सवाई भाट को बाहर का रास्ता दिखाना है।

नाटकीय अंदाज से किया बाहर

राजस्थान के नागौर जिले के गच्छीपुरा के रहने वाले इस लाडले सिंगर का रविवार रात कार्यक्रम के अंत में पवनदीप राजन के साथ ये कहकर स्टेज पर बुलाया गया कि इन दोनों में से जिसके भी वोट्स कम होंगे उसे ट्रॉफी से दूर होना पड़ेगा। स्टेज पर आते ही नाटकीय ढंग से सवाई भाट को जज व जनता से मिले वोट कम होने का ऐलान कर बाहर कर दिया गया।

Sawai Bhatt

सबसे कम वालों में शामिल राजन निकला हाईएस्ट वोटर्स वाला

सबसे मजेदार बात तो यह है कि जिस पवनदीप को एलिमिनेशन के लिए स्टेज पर खड़ा किया गया था उसे सवाईभाट को शो से बाहर करने की घोषणा के तत्काल बाद ही पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करने पर सम्मान के लिए भी बुला लिया गया। यानी सवाई भाट के साथ पवनदीप को तो केवल टीआरपी बटोरने के लिए ही एलिमिनेशन की श्रेणी में खड़ा किया गया था।

ये मुम्बई नगरिया… आखिर गाना था और उसी के साथ मुम्बई का सफर समाप्त

वैसे भी आपको बता दे कि पवनदीप इस शो का विनर माना जा रहा है। केवल उसके नाम की घोषणा होना बाकी हैं। सवाई भाट ने अपने सफर के आखिर दिन संगीतकार आनंदजी के मौजूदगी में आज ये मुम्बई नगरिया तु देख बबुआ… गाया था। डॉन पिक्चर के इस गाने को किशोरकुमार ने गाया था तथा इसका संगीत कल्याणजी-आनंदजी ने ही दिया था।

Sawai Bhatt with Neha Kakkar
पहले भी बाल-बाल बचे थे

एक बार पहले भी सवाई भाट एलिमिनेशन होते-होते बचे थे। बताते है कि एक भिखारी के रूप में पेश करके टीआरपी बटोरने में लगे चैनल ने अब जाकर सवाई को बाहर का रास्ता दिखा दिया। सवाई से पहले एक बार बुलवाया भी गया था कि मेरे घर की परेशानियां है इसलिए वे शो खुद छोड़कर जाना चाहते हैं। अब शो में पवनदीप राजन, मोहम्मद दानिश, शनमुख प्रिया, अरुणिता कांजीलाल, आशीष कुलकर्णी, निहाल तौरो और सायली कांबले बचे हैं।

Sawai Bhatt with rekha
नागौर के लोगों में रोष

काल्यो कूद पड़ो मेला में, होलिया में उड़े रे गुलाल जैसे गानों पर कमाल की परफॉर्मेंस देने वाले सवाई को नाटकीय ढंग से बाहर करने को लेकर नागौर और राजस्थान के प्रशंसकों में काफी रोष हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *