Headlines

जम्मू-कश्मीर की पहली महिला एयरफोर्स फाइटर पायलट बनीं माव्या सूदन

राजौरी: देश की बेटी माव्‍या सूदन (23 वर्षीय) जम्‍मू-कश्‍मीर की पहली ऐसी बेटी हैं जिन्होंने इंडियन एयरफोर्स में महिला फाइटर पायलट बनने का गौरव हासिल किया है।राजौरी की रहने वालीं माव्‍या ऐसा करने वाली देश की 12वीं महिला फाइटर पायलट हैं।  तेलंगाना की डुंडिगल वायुसेना अकादमी, हैदराबाद में पासिंग आउट परेड में भाग लेकर माव्या ने नाम रोशन किया है। वायुसेना में उन्हें फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया है। इस दौरान वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया भी मौजूद थे।

Mavya Sudan becomes the first woman Airforce fighter pilot of Jammu and Kashmir

माव्या जम्मू संभाग के राजोरी के तहसील नौशेरा के गांव लंबेड़ी की रहने वाली हैं। उनकी माता का नाम सुषमा और पिता का नाम विनोद सूदन है। विनोद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, कटड़ा में जेई हैं। जम्मू के कार्मल कान्वेंट स्कूल में शिक्षा हासिल करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए माव्या चंडीगड़ चली गईं थीं। जहां से उन्होंने राजनीति विज्ञान विषय में ग्रेजुएशन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *