Headlines

MP 12वीं बोर्ड परीक्षा भी रद्द, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

MP 12th board exam also cancelled, Chief Minister gave instructions

भोपाल: मध्य प्रदेश(MP) सरकार ने 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके निर्देश दिए हैं। बता दें कि कोरोना संक्रमण की बढ़ते दर और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। इसे पहले गुजरात सरकार ने भी 12 वी बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इसके बाद से ही मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने के फैसले के कयास लगाए जा रहे थे।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 वीं बोर्ड के रिजल्ट किस प्रकार आएंगे इसके लिए मंत्रियों का एक समूह बना दिया गया है जो विशेषज्ञों से बात कर रिजल्ट का तरीका तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि अगर 12वीं का कोई बच्चा बेहतर परिणाम या सुधार के लिए परीक्षा देना चाहेगा तो उसके लिए विकल्प खुला रहेगा। यानी की परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र परीक्षा दे सकेंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *