Headlines

JEE Advanced 2021: सूचना ब्रोशर जारी, परीक्षा और प्रवेश के नियमों में हुआ बदलाव

JEE Advanced 2021: इस बार कोरोना वायरस की वजह से अभी तक इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका है। इंजीनियरिंग के उम्मीदवार संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तारीखों के बारे में स्पष्टता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसी बीच भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर ने इस सप्ताह जेईई-एडवांस्ड 2021 के लिए सूचना विवरणिका (ब्रोशर) जारी कर दिया है। जबकि अधिकांश नियम पहले की तरह समान हैं, लेकिन इस बार संस्थान ने महामारी को ध्यान में रखते हुए परीक्षा और प्रवेश नियमों में कुछ बदलाव कर दिया है।

JEE Advanced 2021 कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 

जेईई-एडवांस्ड 2021 के लिए फीमेल कैंडिडेट्स और एससी, एसटी व निशक्तजन के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपए रखा गया है। अन्य सभी कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 2800 रुपए रहेगा। इस साल JEE मेन से JEE एडवांस के लिए कम से कम 2.5 लाख छात्र क्वालीफाई करेंगे। स्कोर टाई होने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है।

ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए एक अप्रैल के बाद का सर्टिफिकेट जरूरी

जेईई-एडवांस्ड 2021 ब्रोशर में दी गई सूचना के अनुसार, लिस्ट ऑफ डॉक्यूमेंट्स में 10वीं व 12वीं की मार्कशीट के साथ ही आरक्षित श्रेणी के लिए सर्टिफिकेट की आवश्यकता होगी। एडवांस्ड एग्जाम में ईडब्ल्यूएस व ओबीसी एनसीएल कैटेगरी के लिए एक अप्रैल 2021 या इसके बाद का ही सर्टिफिकेट मान्य होगा।

तारीखें हुईं रिवाइज

JEE एडवांस्ड की तारीखें रिवाइज्ड होने के साथ ही आर्किटेक्चर एप्टीट्यूट टेस्ट की तारीखों को भी रिवाइज किया जाएगा। आईआईटी खड़गपुर ने ब्रोशर शेड्यूल से पहले इसीलिए जारी किया है कि छात्र संबंधित दस्तावेज पहले ही तैयार करवा लें। इससे फॉर्म भरने के समय दिक्कत नहीं हो।

सूचना ब्रोशर के अनुसार जो छात्र 2020 में जेईई मेन्स पास कर चुके हैं और पिछले साल कोविड से संबंधित मुद्दों के कारण जेईई-एडवांस पेपर देने के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें सीधे जेईई-एडवांस्ड 2021 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की अनुमति दी जाएगी। यह केवल जेईई-एडवांस 2021 के लिए मान्य होगा और इन उम्मीदवारों को इस साल के उम्मीदवारों से अतिरिक्त माना जाएगा।

पिछले साल तक, उम्मीदवार को जेईई-एडवांस के लिए कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होते थे, लेकिन इस साल, मानदंड को इस तथ्य पर विचार करते हुए बदल दिया गया है कि कोरोना महामारी की वजह से कक्षा 12वीं की परीक्षाएं रद्द हो गईं थीं। ब्रोशर के अनुसार इस साल जेइई- एडवांस के लिए उम्मीदवार कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और जेईई-मेन्स 2021 के लिए सभी श्रेणियों सहित शीर्ष 2.5 लाख सफल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *