राजस्थान में भी वीकेंड लॉकडाउन

lock
जयपुर। राज्य में कोरोना संक्रमण की चैन तोडने तथा कोरोना केसों पर नियंत्रण पाने की सोच के तहत और सख्ती बरतते हुए। वीकेंड लॉकडाउन का निर्णय किया हैं। वीकेंड के तहत शुक्रवार शाम 6 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे  तक कर्फ़्यू  रहेगा। कर्फ्यू में आवश्यक सेवाओ को छोड़ सब कुछ बंद रहेगा। आवश्यक सेवाओ में फल सब्जी, एलपीजी और बैंकिंग सेवाओ को शामिल किया गया हैं।
 इस विकेंड लॉकडाउन की जानकारी स्वयं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी। इस बीच आज दिन भर आधिकारिक स्तर पर मंत्रणा का दौर चलता रहा। व्यापारियों को चर्चा के लिए बुलाया गया था।
ashok gehlot twitter
17 अप्रैल को उपचुनाव वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान एवं उससे जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया कर्फ्यू से छूट में शामिल रहेंगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पहले प्रदेश के 17 जिलों में कोरोना के अधिक मामले सामने आ रहे थे लेकिन पिछले कुछ दिनों में सभी जिलों में संक्रमण तेजी से फैला है। अब प्रदेश में कोरोना के 6,658 नए मामले और 33 मौते हुईं हैं। इसलिए आज वीकेंड कर्फ्यू का सख्त फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति दूसरे प्रदेशों जैसी विकट स्थिति बन सकती है। आमजन से अपील है कि पूर्व की तरह एकजुटता दिखाएं और एक-दूसरे का सहयोग करें। राजस्थान सरकार हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *