सृष्टि की आदि-स्वरूपा और आदिशक्ति “मां कूष्माण्डा”

-आज नवरात्रि के पावन पर्व का चौथा दिन है। इस दिन देवी के चौथे स्वरूप मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना की जाती है। देवी कुष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। मां ने अपने हाथों में धनुष, बाण, अमृत कलश, चक्र, गदा, कमल और कमंडल धारण किया हुआ है।

0
1334
  • नवरात्रि का चौथा दिन : कुष्मांडा
  • रूप: सरस, सौम्य और मोहक
  • भुजाएं: आठ
  • वाहन: सिंह
  • पूजा करने से समस्त रोग का नाश होता है

नवरात्रि में चौथे दिन देवी को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। मां का ये रूप बेहद ही शांत, सौम्य और मोहक है। इनकी आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा कहते हैं । इनके सात हाथों में क्रमशः कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है।

सूर्यलोक में रहने की शक्ति
इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही दैदीप्यमान है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है। मां कूष्माण्डा की पूजा निम्नलिखित मंत्र से करनी चाहिए।

या देवी सर्वभू‍तेषु मां कूष्माण्डा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

कहते हैं जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था, तब इन्हीं देवी ने ब्रह्मांड की रचना की थी। अतः ये ही सृष्टि की आदि-स्वरूपा, आदिशक्ति हैं। मां कूष्माण्डा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here