Headlines

Surekha Sikri Passes Away: सुरेखा सीकरी का निधन, नहीं रहीं ‘बालिका वधू’ की ‘दादी सा’

Surekha Sikri Passes Away : टीवी जगत की दिग्गज अदाकारा सुरेखा सिकरी (Surekha Sikri) का 75 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अभिनेत्री सुरेखा सिकरी लम्बे समय से बीमार थीं। 2018 में वे लकवे का शिकार हुईं थीं और 2020 में उन्हें ब्रेन स्ट्रोक जैसी जटिल बीमारी हो गयी थी।

उनके मैनेजर ने कहा, ‘आज सुबह 75 साल की उम्र में सुरेखा सीकरी का कार्डिएक अरेस्ट से निधन हो गया। दूसरे ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह तमाम जटिलताओं से जूझ रही थीं। परिवारवाले और केयर टेकर उनकी देखभाल कर रहे थे। परिवार इस वक्त प्राइवेसी चाहता है।‘

surekha sikri 1577100183

3 बार मिला नेशनल फिल्म अवार्ड

अभिनेत्री सुरेखा सीकरी (Surkha Sikri) थियेटर, टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1978 में पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘किस्सा कुर्सी का’ (Kissa Kursi Ka) से की। उन्हें 3 बार बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ये फिल्में तमस (1988), मम्मो (1995) और बधाई हो (2018) थीं।

neindianews 1189379963562536724469301446294276895483503n 1

सुरेखा सिकरी के परिवार के बारे में

सुरेखा सिकरी के पिता एयरफोर्स में थे। उनकी मां अध्यापिका थीं। सुरेखा सीकरी मूलत: उत्तर प्रदेश से थीं। उनका बचपन अल्मोड़ा और नैनीताल में बीता। उनकी शादी Hemant Rege से हुई थी जिससे उनका एक बेटा राहुल सिकरी हैं। राहुल सिकरी मुंबई में हैं और आर्टिस्ट हैं। अभिनेता नसीरुद्दीन शाह रिश्ते में सुरेखा सिकरी के बहनोई लगते हैं। सुरेखा की बहन मनारा सिकरी ने नसीरुद्दीन की पहली शादी हुई थीं। 1971 में सुरेखा ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से पढ़ाई की। उन्हें 1989 में संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *