जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा जी के नेतृत्व में आज प्रातः 7 बजे अल्बर्ट हाल से गांधी सर्किल ( JLN मार्ग) तक महंगाई के विरोध में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। डोटासरा जी ने रैली से पहले रामनिवास बाग में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की उसके उपरांत अल्बर्ट हाल से महंगाई के विरोध में साइकिल पर रैली के रूप में रवाना हुए।
गांधी सर्किल पहुँच समाप्त हुई इस रैली में राजस्थन सरकार के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास , लालचंद कटारिया , साले मोहमद , राजेंद्र यादव , भजनलाल जाटव, टीकाराम जुली , विधायक गोविंन्द राम मेघवाल , युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा , संयम लोढ़ा , गोपाल मीणा, आलोक बेनीवाल, कृष्णा पूनिया, रफीक खान, चेतन डूडी , मनोज मेघवाल, पीसीसी उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा , सचिव ललित तूनवाल , पुष्पेंद्र भारद्वाज , जसवन्त गुर्जर , भूराराम सीरवी , सेवादल मुख्य संगठक हेमसिंह शेखवात पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, मुमताज मसीह, सुरेश चौधरी, सीताराम अग्रवाल , आर सी चौधरी , कृष्ण कुमार हरितवाल , मोहन डागर, मंजू शर्मा आदि शामिल थे। गांधी सर्किल पहुंच महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।

