Headlines

BIG Breaking News : भूपेंद्र रजनीकांत पटेल होंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

PicsArt 09 12 04.24.49

गांधी नगर : विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। बीजेपी ने एक बार फिर चौंकाते हुए भूपेंद्र रजनीकांत पटेल को राज्य का अगला CM चुना है। चौंकाया इसलिए, क्योंकि मुख्यमंत्री पद की रेस में भूपेंद्र पटेल का नाम का नाम एक बार भी सामने नहीं आया था, बल्कि विधायक दल की बैठक के बाद सीधे उनके नाम का ऐलान किया गया है।

नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले विजय रुपाणी ने ही विधायक दल की बैठक में भूपेंद्रभाई पटेल के नाम का प्रस्ताव रखा। डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने इसका समर्थन किया। इसके बाद विधायक दल ने पटेल के नाम को मंजूरी दे दी। भूपेंद्र जल्द ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हालांकि उन्होंने शपथ ग्रहण का दिन नहीं बताया है।

ये भी पढ़े: कौन हैं भूपेंद्र रजनीकांत पटेल, जिन्हें बीजेपी ने बनाया गुजरात का नया मुख्यमंत्री

पहली बार विधायक बने भूपेंद्र को पार्टी ने CM बना दिया

केवल 12वीं पास भूपेंद्र पटेल कडवा पाटीदार समाज के नेता हैं। वे राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन के करीबी माने जाते हैं। पटेल ने 2017 के विधानसभा चुनाव में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट से रिकॉर्ड 1.17 लाख वोट से जीत दर्ज की थी। उन्हें 1.75 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के शशिकांत पटेल को 57,902 वोट ही मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *