Headlines

Breaking News: हेलिकॉप्टर क्रैश में घायल हुए ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी निधन

new project 121639018378 1639552666

बेंगलुरु। CDS जनरल विपिन रावत के साथ हेलीकॉप्टर हादसे में बचे एक मात्र ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का भी आज निधन हो गया। वे बेंगलुरु के अस्पताल में लाइफ स्पॉट पर थे। इस हादसे में सीडीएस और उनकी पत्नी सहित तेरह लोगो को पहले ही निधन हो चुका है। वरुण सिंह को हेलीकॉप्टर हादसे में झुलस जाने के बाद पहले कुन्नूर के पास सेना के अस्पताल में लाया गया था। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेंगलुरु शिफ्ट किया गया था पर यहां भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।

इंडियन एयरफोर्स ने बताया कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह के निधन की सूचना देते हुए हमें गहरा दुख हुआ है। हेलिकॉप्टर हादसे में हुई चोटों के वजह से आज सुबह उनकी मौत हो गई। तमिलनाडु के कुन्नूर में 08 दिसंबर 21 को हेलिकॉप्टर हादसा हुआ था। इंडियन एयरफोर्स ने उनकी मौत पर संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *