मांडलगढ़ : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ नगर पालिका में बड़ी कार्रवाई करते हुए पालिका चेयरमैन संजय डांगी को चार लाख से अधिक की रिश्वत राशि लेते हुए ट्रैप कर गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह ने बताया कि काछोला निवासी प्यार चंद रेगर नगर पालिका में ठेकेदार है और पालिका के निर्माण कार्यों का ठेका लिया था। जिसका बिल एवं पारित करने के एवज में पालिका चेयरमैन संजय डांगी ने 23 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी।
जिसकी राशि 4 लाख 50 हजार रुपए बनती है। शिकायत की जाँच करने से पता चला कि पालिका चेयरमैन डांगी ने 30 हजार रुपए पहले ले लिए थे। इसके बाद एसीबी ने योजना के अनुसार कार्रवाई करते हुए 4 लाख 20 हजार रुपए चेयरमैन संजय डांगी को देते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही मे निरीक्षक शिवलाल दीवान गोपाल लाल शामिल थे।
