Headlines

बिहार : सिवान बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपित गिरफ्तार, हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

सिवान: कल रविवार को दोपहर में सिवान के हुसैनगंज थाना के जुड़कन गांव में हुए सिवान बम ब्लास्ट के मुख्य आरोपित सगीर साईं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार पुलिस बम ब्लास्ट के बाद से ही सगीर साईं की तलाश कर रही थी। इसके पहले रविवार को पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया था।

बताया जाता है कि बम ब्लास्ट घटना के बाद से ही सगीर साईं फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए सिवान के अलग-अलग थानों की पुलिस लगी हुई थी। वहीं उसपर दवाब बनाने के लिए घर की तीन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था और उनसे पूछताछ कर रही थी।

अस्पताल में करा रहा था इलाज, पुलिस ने दबोचा

हुसैनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि बम ब्लास्ट में पिता-पुत्र के साथ-साथ मुख्य आरोपित सगीर साईं भी मामूली रूप से घायल हुआ था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। अस्पताल में इलाज कराने की पुलिस को सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

रविवार दोपहर सिवान के हुसैनगंज थाना के जुड़कन गांव में बम ब्लास्ट हुआ था, जिसमें विनोद मांझी और उसका 2 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। विनोद का इलाज पटना के PMCH में चल रहा है। गवाहों ने पुलिस को बताया था कि मुख्य आरोपित ने एक झोला दिया था। उसी में बम था और ब्लास्ट होने से दो लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस सगीर साईं से पूरे मामले में पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *