Headlines

‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक, सायरा बानो ने कब्रिस्तान जाकर किया आखिरी सलाम

'ट्रेजडी किंग' दिलीप कुमार सुपुर्द-ए-खाक, सायरा बानो ने कब्रिस्तान जाकर किया आखिरी सलाम

मुंबई: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे। 98 साल की उम्र में ट्रेजडी किंग ने अंतिम सांस ली। उनके जाने से हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत हो गया है। बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे दिलीप कुमार का अस्पताल में निधन हुआ।

दिलीप कुमार के निधन के बाद से टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि दी जा रही है। दिलीप कुमार को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। दिलीप कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। दिलीप कुमार को कई सेलेब्स ने उनके घर पहुंचकर अंतिम विदाई दी। दिलीप कुमार के जाने से सायरा बानो पर दुखों का सैलाब टूट पड़ा है। सायरा उम्र के इस पड़ाव में अब अकेली पड़ गई हैं। सायरा बानो ने नम आंखों के बाद दिलीप कुमार को अंतिम विदाई दी।

दिलीप कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू

दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा हुआ है। उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। दिलीप कुमार के शव के अंतिम दर्शन किए जा रहे हैं। सायरो बानो का रो रोकर बुरा हाल है।

mos 1 0
दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा
1 12
दिलीप कुमार की अंतिम यात्रा  
दिलीप कुमार के घर पहुंचे शाहरुख खान

शाहरुख खान एक्टर दिलीप कुमार के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे। शाहरुख और दिलीप खास बॉन्ड शेयर करते थे।सायरा बानो किंग खान को अपने बेटे जैसा मानती हैं। बीमार दिलीप कुमार से मिलने शाहरुख खान कई बार उनके घर या अस्पताल में मिलने गए थे। शाहरुख की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे सायरा बानो को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं।

srk

करण जौहर, अनिल कपूर, रणबीर कपूर, जॉनी लीवर, नेता शरद पवार, जॉनी लीवर, नेता छगन भुजबल, रजा मुराद भी दिलीप कुमार के घर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *