Headlines

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फिर फंसे बड़ी मुश्किलों में, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा फिर फंसे बड़ी मुश्किलों में, दोनों के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

मुंबई: शहर के बांद्रा पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। सूत्रों ने बताया की नितिन बराई नाम के शिकायतकर्ता ने बांद्रा पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था की जुलाई 2014 से लेकर अबतक मेसर्स एसएफ़एल प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टर शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, काशिफ़ खान, दर्शित शाह और इनके साथियों ने बराई के साथ चिटिंग की है।

बराई ने पुलिस को बताया की उसे कहा गया की अगर वो इनकी कंपनी की फ्रेंचाइज़ी ली और पुणे के कोरेगांव इलाके में स्पा और जिम खोला तो बहुत बड़ा फ़ायदा होगा। बराई को इसके बाद 1 करोड़ 59 लाख 27 हज़ार रुपए का निवेश करने लगाया गया। इसके बाद बराई के पैसों को आरोपियों ने अपने फ़ायदे के लिए इस्तेमाल किया और जब इसने अपने पैसे वापस मांगे तो इसे धमकी दी गई।

बराई की शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा समेत अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ बांद्रा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। इसमें 420 (धोखाधड़ी), 120-बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (सामान्य इरादा) शामिल हैं। इसके बाद अब मुंबई पुलिस जल्द ही मामले में आरोपियों से पूछताछ भी कर सकती है। वहीं मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी का पक्ष जानने के लिए पुलिस जल्द ही उनसे संपर्क कर सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *