फिटनेस: शिल्पा शेट्टी कुंद्रा न केवल अपने अभिनय और डांसिंग के लिए बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी जानी जाती हैं। वह फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐसी अदाकारा हैं, जिनके फिटनेस रूटीन को जानने के लिए हर हफ्ते लाखों लोग इंजतार करते हैं। वह सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। शिल्पा अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस टिप्स और वर्कआउट सेशन शेयर करती रहती हैं। उनके मंडे मोटीवेशन का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भी उन्होंने अपने फैंस के लिए इस सिरीज में एक नया योग आसन और उसके लाभों के बारे में बताया है। शिल्पा जो आसन वीडियो में कर रही हैं उसे ‘पार्श्व सुखासन’ कहते हैं। आइए जानें इस आसन की खासियत क्या है।
स्ट्रेस को दूर कर इम्यूनिटी सिस्टम को प्रभावित
शिल्पा के मुताबिक यह योग आसन चिंता और स्ट्रेस को दूर कर हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को प्रभावित करता है। इसके साथ ही इस आसन को करने से हमारे पूरे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। यह गर्दन, कंधे, कमर आदि को स्ट्रेच भी करता है। यह वीडियो पोस्ट करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा था, ‘कभी-कभी किसी का मन करता है कि वह शांति के साथ अपने हफ्ते की शुरुआत करे। आज मेरे लिए ऐसा ही दिन था, जब मुझे खुद को और अपने मन को शांत करने का जी चाहा। इसलिए आज मैंने पार्श्व सुखासन किया। यह तनाव और चिंता को दूर करने में मदद करता है जो धीरे-धीरे प्रतिरक्षा प्रणाली और किसी के पूरे स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। शारीरिक रूप से, यह गर्दन, कंधे, ओबलीक्स और पीठ को स्ट्रेच करने में मदद करता है। जब भी आपको समय मिले, इस आसन का अभ्यास जरूर करें। एक शांत और संतुलित मन और शरीर, जितना हम सोच भी नहीं सकते उससे कहीं अधिक चीजों का सामना कर सकता है।’
(1/3)
Sometimes, one needs to start their week on a calm and quiet note. Today is one such day for me when I just want to relax my mind and calm myself down. So today, I practiced the Parsva Sukhasana. @_SSApp #MondayMotivation #SwasthRahoMastRaho #FitIndiaMovement #FitIndia pic.twitter.com/tQyyF50M0b
— SHILPA SHETTY KUNDRA (@TheShilpaShetty) June 14, 2021
कैसे करें पार्श्व सुखासन

- सबसे पहले अपनी पीठ सीधी रखते हुए क्रॉस लेग्ड होकर बैठें।
- हाथों को जोड़ लें और चेस्ट के पास रखें। अब अपने हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं और हाथों को फैला लें। इस दौरान हाथों को एकदम सीधा रखें।
- इसके बाद, अपने बाएं हाथ को अपने बाएं घुटने पर रखें और अपनी कोहनी को थोड़ा मोड़ लें।
- फिर अपना दाहिना हाथ ऊपर की ओर बढ़ाएं और बाईं ओर झुक जाएं। कुछ सेकंड के लिए इस मुद्रा को बनाए रखें।
- फिर इसे दूसरी ओर से भी ठीक इसी तरह दोहराएं।
क्या हैं इसके फायदे

मसल को स्ट्रेच करता है – यह आसन आपकी स्पाइन को स्ट्रेच और स्ट्रेंथ करता है। पेट की मांसपेशियों का सक्रिय उपयोग भी कोर की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है, इस प्रकार इस आसन को करने का मतलब हुआ कि आप पूरे शरीर की कसरत कर रही हैं।
सर्कुलेशन में सुधार करता है– एक्टिव मसल पर दबाव को संभालना आसान होता है, जब आप गहरी सांस लेती हैं और जागरूकता के साथ इसे करती हैं। इसी कारण आपके फेफड़ों को सही तरीके से काम करने में मदद मिलती है और ऑक्सीजन पूरी बॉडी में अच्छी तरह पहुंचता है इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।
बैलेंस और स्टेबिलिटी- जब आप यह आसन करते हुए सीधे बैठती हैं और अपने हिप्स और पेल्विस को जमीन पर ठीक तरीके से रखती हैं, तो यह आपके पोस्चर को बैलेंस और अलाइन करता है और स्टेबिलिटी में सुधार करता है। जब यह बैलेंस और स्टेबिलिटी सही तरीके से मेंटेन की जाती है, तभी आप की बॉडी को स्ट्रेंथ मिलती है।
