मुंबई: मुंबई के पास करजत में स्थित एनडी स्टूडियो में आग लगने से फिल्म जोधा-अकबर( Jodha Akbar) के आइकॉनिक सेट का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो गया है। एनडी स्टूडियो में लगे इस परमानेंट सेट को,साल 2008 में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय की फिल्म के लिए बनवाया गया था। इसके बाद यहां एकता कपूर के टीवी सीरियल जोधा अकबर की शूटिंग भी यही हुई थी।
इस वजह से लगी स्टूडियो में आग
एनडी स्टूडियो का निर्माण हिंदी सिनेमा के जाने-माने आर्ट डायरेक्टर नितिन चंद्रकांत देसाई ने किया है। स्टूडियो में भीषण आग लग गयी। हालांकि आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। बताया जा रहा है कि स्टूडियो से जुड़े रेलवे ट्रैक में आग लगने की वजह से स्टूडियो में आग लगी थी। आग पर काबू पाने के लिए कई फायर ब्रिगेड गाड़ियों को बुलाना पड़ा।
आखिरी बार हुई थी इस वेब शो की शूटिंग
साल 2008 में रिलीज हुई डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्म जोधा अकबर(Jodha Akbar) में ऋतिक रोशन ने मुगल सम्राट अकबर और ऐश्वर्या राय बच्चन ने जोधाबाई का किरदार निभाया था। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद भी इस सेट को ऐसे ही रहने दिया गया था। इस सेट पर तब से अभी तक कई फिल्मों और टीवी सीरियलों को शूट किया जा चुका है। आखिरी बार एनडी स्टूडियो के सेट पर एकता कपूर की वेब शो पौरषपुर की शूटिंग हुई थी। स्टूडियो का जलना इंडस्ट्री के लिए जाहिर तौर पर बड़ा नुकसान है।
Read More : Shilpa Shetty का परिवार कोरोना की चपेट में
