नई दिल्ली : कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। तमाम पाबंदियों के बाद भी कोरोना वायरस ने कोहराम मचा रखा है। कुछ समय पहले ही दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के पिता प्रकाश पादुकोण(Prakash Padukone) के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आई थी। अब खुद दीपिका पादुकोण भी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। एक्ट्रेस की रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आ गई है।
Just in: #DeepikaPadukone tests positive for COVID-19. We wish the actress a speedy recovery. pic.twitter.com/Tq58mrYIGa
— Filmfare (@filmfare) May 4, 2021
दीपिका के पिता पिछले हफ्ते भर से कोरोना से संक्रमित हैं और हाल ही में तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल एडमिट कराया गया था।
पहले प्रकाश पादुकोण हुए कोरोना संक्रमित
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता और पूर्व भारतीय बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण (Prakash Padukone) भी कोरोना संक्रमित पाए गए और अस्पताल में एडमिट हैं। 65 वर्षीय पूर्व बैडमिंटन प्लेयर बैंगलुरु को लगातार बुखार बने रहने के बाद बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मां और बहन भी पॉजिटिव
उनकी वाइफ और उनकी बेटी अनीशा ने अपना कोरोना टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बेंगलुरु में अपनी फैमिली के साथ हैं। कोरोना वायरस की दूसरी लहर काफी खतरनाक होती जा रही है। फैंस ऐसे में यही उम्मीद करेंगे कि दीपिका और उनकी फैमिली जल्द स्वस्थ हो जाए।
Read More: जयपुर के पटियाला बेब्स एक्टर अनिरुद्ध दवे की स्थिति गंभीर, पत्नी ने कहा- दुआ करे
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोरोना ग्रहण
बता दें कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोरोना ग्रहण लग गया है। आए दिन कोई ना कोई कोरोना संक्रमित हो जा रहा है। मौजूदा समय में रुबीना दिलैक, हिना खान और अनिरुद्ध दवे जैसे स्टार्स कोरोना संक्रमित थे। अब इसमें नया नाम दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का भी जुड़ गया है। इससे पहले बॉलीवुड से आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विक्की कौशल, कटरीना कैफ, अक्षय कुमार और सोनू सूद जैसे सितारे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें से कई सितारे अब रिकवर भी हो चुके हैं।
Read More: Twitter Account suspended: कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड
