अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल विवाह बंधन में बंधे

0
2092

मुंबई। रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल 20 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपनी मंगेतर कृशा शाह से शादी की है। जय अनमोल और कृशा की यह शादी अनिल अंबानी के मुंबई के बांद्रा स्थित पाली हिल आवास पर हुई। अनिल के दो बेटे हैं। जय अनमोल बड़े हैं और जय अंशुल छोटे हैं। इस शादी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें अनमोल ब्राउन कलर की शेरवानी पहने हैं। अपने परिवार के साथ वे नाच रहे हैं।

अनमोल और कृशा की सगाई दिसंबर 2021 में हुई थी। इसके बाद 18 फरवरी 2022 से मेहंदी सेरेमनी के साथ उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी शुरू हुई। अपनी मेहंदी सेरेमनी में कृशा जहां मल्टीकलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा में अनमोल भी काफी हैंडसम लग रहे थे।

कृशा शाह मुंबई में पैदा हुई हैं और वे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। से कृशा लव नॉट फियर कैंपेन की वकालत करती हैं। वे इसके जरिए मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता फैलाती हैं। कृशा अपने भाई मिशाल शाह के साथ डिस्को नाम की कंपनी चलाती हैं। वे इसकी सीईओ हैं।

मुकेश अंबानी का भी परिवार शामिल हुआ

शादी में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, उनकी बेटी ईशा अंबानी और टीना अंबानी की ननद दीप्ति सालगांवकर और नीता की ननद नीना कोठारी भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में जया बच्चन, श्वेता बच्चन समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियां भी मौजूद रही। कृशा शाह के पिता निकुंज ग्रुप के चेयरमैन थे। उनका नाम निकुंज शाह था। कृशा के दो भाई-बहन हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here