Headlines

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू में लगाए राम नाम के जयकारे, रामनवमी जुलूस का किया नेतृत्व

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू में लगाए राम नाम के जयकारे, रामनवमी जुलूस का किया नेतृत्व

चाकसू: रामनवमी पर आज कई धार्मिक आयोजन हुए। जिनमे बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वाधान में भगवान श्री राम की शोभायात्रा एवं बाइक रैली निकाली गई। जिससे संपूर्ण चाकसू कस्बा भगवा रंग से सरोबार हो गया। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा से विभिन्न संगठनों सामाजिक संस्थानों और लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर के जय श्री राम और जय सियाराम के नारे के साथ राम नवमी का पर्व मनाया।

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू में लगाए राम नाम के जयकारे, रामनवमी जुलूस का किया नेतृत्व

इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा की एवं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण किया तत्पश्चात गणेशपुरी बगीची के महंत राजेंद्र जी पुरी जी महाराज के सानिध्य में आरती में सम्मिलित होकर नीलकंठ हनुमान जी की आरती की। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण बेरवा पूर्व राज्य मंत्री विकेश खोलिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू में लगाए राम नाम के जयकारे, रामनवमी जुलूस का किया नेतृत्व

यह भी है कि विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने चाकसू तहसील चौराहे पर स्थित राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया और अपने संकल्प को पुनः दोहराते हुए चाकसू में भव्य राम मंदिर के निर्माण की बात कही। कस्बे में आज राजनीति से ऊपर उठकर हुए कार्यक्रम जिसमें कांग्रेसी और बीजेपी के लोगों ने मिलकर रामनवमी का पर्व मनाया की चर्चा बनी हुई थी जिसको आम लोगों ने सराहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *