चाकसू: चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने आज चाकसू कस्बे का दौरा किया जिसमें विधायक ने चाकसू क्षेत्र के गोलीराव तालाब एवं मनोहरा तालाब का दौरा कर साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से करने , गंदगी से अटे पड़े कचरे को ढेरों को हटाने ,तथा घाटों का निर्माण कच्ची पाल पर पर वृक्षारोपण कर एवं लाइट लगाकर सौंदर्य करण के कार्य को करने के निर्देश दिए।

विधायक ने मनोहरा तालाब पर भी घाटों का निर्माण करने गणेशपुरी बगीची तक पाथवे का निर्माण कर लाइट लगाने के भी निर्देश दिए ।मनोहरा तालाब में चल रहे मत्स्य पालन को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिये। साथ ही फागी मोड़ स्थित ज्योतिबा फूले सर्किल का कार्य करने का अधिकारियों को निर्देश दिए ।इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के साथ नगर पालिका चेयरमैन कमलेश बैरवा कृषि मंडी वाइस चेयरमैन अवध शर्मा सीताराम मंडावरिया हनुमान सैनी रमन खंडेलवाल अमजद हुसैन मोहम्मद आसिफ शौकीन गुर्जर उपस्थित थे।

