Headlines

अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड स्थली बनेगी ब्राह्मणों की सबसे बड़ी तीर्थस्थली

अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड स्थली बनेगी ब्राह्मणों की सबसे बड़ी तीर्थस्थली

नाथद्वारा। विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद ने दो दिवसीय विचार मंथन कर नाथद्वारा घोषणापत्र के नाम से कुल 11 प्रस्ताव पारित किए हैं इसमें सबसे बड़ा प्रस्ताव विप्र फाउंडेशन की ओर से अरूणाचल के परशुराम कुंड पर 10करोड़ रुपए की लागत से भगवान परशुराम की 51 फ़ीट ऊंची प्रतिमा स्थापित करने का है।

अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड स्थली बनेगी ब्राह्मणों की सबसे बड़ी तीर्थस्थली

विप्र फाउंडेशन ने सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में यह निर्णय लिया है। केंद्र व अरूणाचल प्रदेश सरकार से भी लिखित में सहमति प्रदान कर दी है। इस देवप्रतिमा को राजस्थान के झुंझुनू जिले के जाने माने मूर्तिशिल्पी मातूराम के सुपुत्र नरेश कुमार आकार देंगे। नरेश कुमार का आज नाथद्वारा बुलाकर राष्ट्रीय परिषद की बैठक में सम्मान भी किया गया।
विप्र फाउंडेशन ने इस महत्ती कार्ययोजना को मूर्तरूप देने के लिए मावली के विधायक धर्मनारायण जोशी को मुख्य संयोजक बना कर एक उच्च स्तरीय समिति का भी गठन किया गया है। भगवान परशुराम जी की इस भव्य प्रतिमा तथा इस धार्मिक स्थली का अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से करवाया जाएगा।

अरुणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुंड स्थली बनेगी ब्राह्मणों की सबसे बड़ी तीर्थस्थली

नाथद्वारा घोषणा पत्र के अन्य प्रस्ताव

राष्ट्रीय परिषद ने समाज के हित मे 11 प्रस्ताव पारित कर इस दिशा मे आगामी कार्य करने का भी निर्णय लिया है।

  • शैक्षणिक गतिविधियों का विस्तार करते हुए जयपुर एवं उदयपुर के बाद अब बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर जोनों में भी बहुउद्देश्यीय एज्युकेशन सेंटर्स का निर्माण
  • महिला स्वावलंबन कार्यों की श्रृंखला में विप्रम ऑनलाइन पोर्टल तथा इस ई-मार्केट स्पेस के माध्यम से हुनरमंद महिलाओं की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना।
  • युवाओं की शिक्षा और रोजगार को समर्पित जयपुर में बन रहे 50 हजार वर्गफिट के छह मंजिला सेंटर फॉर एक्सीलेंस के निर्माण को अगले एक वर्ष में पूर्ण करना।
  • प्रशासनिक सेवा परीक्षाओं की कोचिंग करने वालों के लिए दिल्ली में आवास एवं भोजन व्यवस्थाओं में सहयोग।
  • वर्ष 2023 में 8 जनवरी को जयपुर मेंं “जय जय राजस्थान” नामसे विशाल विप्र समागम का आयोजन।
  • मानव सेवा कार्यों के अंतर्गत भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 1 मई 2022 को संस्था के 13 वें स्थापना दिवस पर देशभर में 13000 यूनिट रक्तदान।
  • गौ, गीता, गंगा और गायत्री युक्त जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा देने वाले संस्कारोदय अभियान में तेजी ।
  • समाज मे फिजूलखर्ची व अपसंस्कृति प्रसार पर रोक का अभियान
  • विप्र समाज के उच्च शिक्षित बच्चों के विवाह के लिए जुलाई से बेडलॉक सेवा प्रारंभ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *