Headlines

सांसद हनुमान बेनीवाल की मांग पर राज्य सरकार ने नागौर जिले को दी कई सौगातें

नागौर : राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के प्रस्तावों पर राज्य सरकार ने सोमवार को नागौर जिले को विकास कई कई सौगातें दी। राजस्थान विधानसभा में वित्त एवं विनियोग विधेयक की चर्चा के जवाब में राज्य सरकार ने नागौर संसदीय क्षेत्र के मूंडवा में उपखंड कार्यालय तथा खींवसर विधानसभा क्षेत्र के पांचला सिद्धा में राजकीय कन्या महाविद्यालय व खींवसर विधानसभा क्षेत्र के करणु तथा शीलगांव में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, व नागौर संसदीय क्षेत्र के ताऊसर ग्राम में राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय की स्वीकृति हुई है।

इन सड़को की हुई घोषणा

नागौर जिले की खींवसर तथा मेड़ता विधानसभा क्षेत्र में निम्न सड़कों की घोषणा हुई है, इनमे देवीसागर-दांतीणा-अखासर (वाया कटारिया की ढाणी) -रोहिड़ा डेर-झाड़ेली-धोलियाडेर-तुरकिया नाडा(वाया डुडियो ,रावो,जाखड़ो व कुंदनो की ढाणिया) होते हुए उन्ना नाडी तक सड़क के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा हुई है। इन्दावड़ -खाखड़की-गेमलियावास-समन्दोंलाव-डूकिया- चूंदीया- चावंडिया-जैसास-लाम्पोलाई मार्ग पर मिसिंग लिंक,सुदृढ़ीकरण व चौडाइकरण के कार्य हेतु 20 करोड़ रूपए की घोषणा हुई है।

लंबित कार्यों की स्वीकृति के लिए भी पुनः प्रयास करेंगे

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि समय-समय पर प्राप्त लोगों के ज्ञापन तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा अवगत कराई गई मांगों के क्रम में वो लगातार विकास कार्यों की स्वीकृति करवाने का प्रयास करते है, क्षेत्र के लंबित कार्यों की स्वीकृति के लिए भी वह जल्द ही पुन: प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *